क्राइम

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी ने की आत्महत्या

मुंबई- 17 अप्रैल। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी मंगेश कुडालकर ने अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कुर्ला पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है। रजनी के शव को राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर परिवार समेत कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में रहते हैं। रविवार शाम को उनकी पत्नी रजनी कुडालकर ने नेहरू नगर स्थित अपने आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

मंगेश कुडालकर के बेटे की कुछ महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से मंगेश व रजनी मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

रविवार को रजनी कुडालकर की आत्महत्या की सूचना के बाद शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर ने विधायक मंगेश कुडालकर से संपर्क किया और उन्हें सांत्वना दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button