
बिहार
शिवम कॉनवेंट में दीवाली व छठ पर्व उत्सव का आयोजन
पटना-02 नवंबर। न्यू बाइपॅस स्थित शिवम कॉनवेंट मे दीवाली एवं छठ पर्व के अवकाश से पूर्व भरतीय संस्कृति की दो महान पर्वो के महत्वता को दर्शाते हुए बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर स्कूल के संस्थापक श्री शंकर कुमार ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की ये दोनो पर्व भारतीय एवं हमारे राज्य की संस्कृति के प्रतीक हैं, एक हमे अच्छाई की जीत का महत्व सिखाता है तो दूसरा हमे प्रकीर्ति के करीब ले जाता है। स्कूल के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चो ने दीवाली को सुरक्षा एवं प्रकीरटिक तरीके से मानने के संदेश भी दिया।



