ताज़ा ख़बरें

शियोमारा कास्त्रो बनीं होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति

तेगुसिगल्पा- 28 जनवरी। होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में 62 साल की शियोमारा कास्ट्रो ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का शानदार स्वागत किया गया।

इससे पहले हैरिस के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पर उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा था कि यह कदम अमेरिका और होंडुरास के बीच साझेदारी को गहरा करने और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का एक प्रयास है।

वामपंथी पार्टी की उम्मीदवार कास्ट्रो ने नवंबर में चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति जोस मैनुएल जेलया को 2009 में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता से बेदखल कर दिया था। उन्होंने नेशनल पार्टी के 12 साल के शासन के विरोध में जनता में असंतोष की लहर को और बढ़ावा दिया था, जो पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ के दूसरे कार्यकाल में चरम पर पहुंच गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हैरिस को दक्षिण-पश्चिम सीमा पर आव्रजन की समस्या का समाधान खोजने का बड़ा काम सौंपा है। बेहतर जीवन की तलाश में हर महीने होंडुरास तथा अन्य मध्य अमेरिकी देशों से हजारों प्रवासी सीमा पर आते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button