
भारत
शाहीन बाग में नहीं हुआ कोई अतिक्रमण: अमानतुल्लाह खान
नई दिल्ली- 09 मई। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि शाहीन बाग में कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है। जिन इलाकों में अतिक्रमण था उसे पहले ही उन्होंने हटवा दिया है।
खान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा और निगम मिलकर यहां राजनीति कर रही है। इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है। इसी कारण निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यहां जिन जगहों पर अतिक्रमण था उसे उन्होंने पहले ही हटवा दिया था अगर कहीं और भी अतिक्रमण होगा तो उसे वह खुद हटवा देंगे।
उल्लेखनीय है कि साउथ एमसीडी की योजना के मुताबिक आज शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाया जाना था। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एमसीडी की टीम मौके पर बुलडोजर के साथ सुबह 11 बजे पहुंची थी। भारी विरोध और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत के बाद एमसीडी की टीम वापस लौट गई थी।



