
MADHUBANI:- शादी के 24 दिन बाद ही नवविवाहिता की हत्या!
मधुबनी- 14 मई। नयी नवेली दुल्हन की शव घर से संदेहास्पद हालत में बरामद हुई है। शव बरामद के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। शादी की मात्र 24 दिन ही हुई थी। जहां लोग तरह-तरह के बाते कर रहे हैं। घटना अंधरामठ थाना क्षेत्र डुमरा गांव की है। जहां मृतिका के पिता शिव कुमार मंडल अपनी पुत्री रूपा कुमारी की शादी विनोद मंडल के पुत्र जितेंद्र मंडल के साथ बीते 18 अप्रैल को धूमधाम से की थी। बुधवार को पोस्ट मार्टम करवाने आए मृतिका के पिता शिव मंडल ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाते हुए बताया कि, अपनी बेटी की शादी 18 अप्रैल को धूमधाम से की थी। शादी में जितने डिमांड रखी गई थी, वह पूरी की गई। बताया कि,दो दिन पहले ही बेटी ने अपनी मां से फोन पर बातचीत किया। बेटी ने फोन पर अपनी मां को बताया था कि पति किसी और लड़की से बात करता है। फोन पर समझाया गया। लेकिन अगले दिन जब उसका पति प्रेमिका से बात कर रहा था। तब मेरी पुत्री को बोला बात करने। लेकिन मना की। तथा इसका विरोध भी किया। तथा कही कि शादी हो चुकी है। आप अपनी प्रेमिका से बात नहीं कीजिए। आगे पिता ने बताया इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, झगड़े में बेटी की हत्या कर दी गई। वही पुलिस को पीड़िता के मायके पक्ष की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि उक्त थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने को आदेश दी है। फिलहाल सभी आरोपि घर छोड़कर भागे हुए है। तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।