क्राइम

शादी के कार्ड बांटने आया था परिवार, हादसे में 3 की मौत

उदयपुर- 16 अक्टूबर। उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थानाधिकारी परमेश्वर के अनुसार उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे का शिकार परिवार गुजरात का रहने वाला है। परिवार शादी का निमंत्रण देने के लिए राजसमंद आया था। वहां से लौटते हुए हाइवे पर कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग मौजूद थे। इनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा परसाद के पास बारां के भागला घाट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आई पिकअप के गलत ओवरटेक करने से हादसा हुआ। पिकअप की टक्कर से कार में आगे बायीं ओर बैठे 55 वर्षीय बुजुर्ग हेमेश का हाथ कट गया। सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठी उसकी पत्नी राजुल (48) और भतीजे की पत्नी हीरल (40) की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घायल प्रमीत और उसके 17 वर्षीय बेटे सुकेत को परसाद अस्पताल पहुंचाया गया है। पिकअप चालक को भी गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह परिवार गुजरात के नड़ियाद का रहने वाला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button