बिहार

शर्मनाक है चन्नी का बयान, नीतीश के कारण बिहारी सुनते हैं गाली: चिराग

बेगूसराय- 18 फरवरी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार लोगों को पंजाब ओने से रोकने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी तीखी निंदा की है। शुक्रवार को बेगूसराय में प्रेस वार्ता में चिराग पासवान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक है। एक मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश के लोगों को ऐसा कैसे कह सकता है। भारत एक देश है यहां ड्यू सिटीजनशिप का भी कांसेप्ट नहीं है। संविधान की पहली लाइन में ही हमें भारतीय होने का गर्व होता है। लेकिन कुछ नेता जाति, धर्म, लिंग और क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटते हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। पलायन अधिक होने के कारण दूसरे प्रदेश के नेता बिहारवासी को हीन भावना से देखते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गलत नीति के कारण पलायन लगातार बढ़ते जा रहा है। 2005 नीतीश कुमार ने कहा था पलायन कर गए लोगों को वापस लाना उनका सपना है लेकिन 16 साल में भी वह सपना पूरा नहीं हो पाया, जिससे बिहारी गाली सुनते हैं, मार खाते हैं।

कुमार विश्वास द्वारा जारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो के जांच की मांग करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि केजरीवाल की सोच बंटवारे वाली है। वह खालिस्तान का समर्थन करते हैं, यह बहुत गंभीर मामला है, गहन जांच कर सरकार खालिस्तान का समर्थन करने वालों पर नजर रखे। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार को तीसरे नंबर पर पहुंचा कर सीएम बना दिया गया, यह जन जागरूकता का कमाल है, पांच राज्यों का चुनाव देश हित में होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए उन्होंने लोजपा को ही नहीं, उनके परिवार को तोड़ा। लेकिन सारी कठिनाई के बावजूद बिहार की जनता का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है, जिससे नई लड़ाई की ऊर्जा मिलती है। पूरा देश जानता था कि 15 फरवरी को चिराग पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटना में प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने साजिश रचकर उनके कार्यकर्ताओं को पिटवाया। अब कार्यकर्ताओं पर एफआईआर किया गया है, मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो हम पर एफआईआर करें।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झूठी शपथ लेते हैं, जहरीली शराब मौत का बड़ा कारण हो रही है, लेकिन वह पीड़ित परिवार से मिलने के बदले बंद कमरे में समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री के नाक के नीचे पटना में छोटी बच्चियों से देह व्यापार हो गया और 24 घंटे के अंदर गायघाट बालिका गृह के इंचार्ज को क्लीन चिट दे दिया गया। सरकार खुद सुधार गृह से शासन-प्रशासन को लड़की सप्लाई करवाती है। चिराग ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता सब कुछ जान रही है, समझ रही है और लाठियों का हिसाब वोट से देगी। नीतीश कुमार के चंगुल से बिहार को मुक्त कराने के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार खाद की कालाबाजारी नहीं रोक पा रही है, शराब धड़ल्ले से बन रहे हैं, ड्रग्स का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, अपराध चरम पर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button