
शराब कारोबार की सम्पत्ति होगी जप्तःSP
मधुबनी- 19 अक्टुबर। औंसी ओपी का पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बुधवार को वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओपी परिसर, मालखाना पंजी, गुंडा पंजी,फरारी पंजी,सीडी वन,टू थ्री सहित अन्य पंजियों का बारी बारी से गहन अवलोकन किया। एसपी ने बताया कि पूर्व में वरीय पदाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण का कितना अनुपालन ओपी में किया गया है। साथ ही रात्रि एवं दिवा गश्ती को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ शराब पियक्कड़ों एवं तस्करों को गिरफ्तारी में तेजी लाने का कड़ा निर्देश ओपी अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा को दिया। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के मामले में जिला का पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान रहा है। शराब तस्करों की गिरफ्तारी में भी कार्य प्रगति पर है। अब हमलोग शराब तस्करों की सम्पत्ति का भी जांच करेंगे। यदि कोई व्यक्ति शराब कारोबार से बेतहाशा संपत्ति अर्जित में लगे होंगे, उनकी सम्पत्ति भी जप्त की जाएगी। मौके पर बेनीपट्टी डीएसपी अरुण कुमार सिंह,इंस्पेक्टर आरके निराला,ओपीध्यक्ष हरिद्वार शर्मा,एसआई मुनेश्वर प्रसाद, पीके सिंह,एएसआई मो इरफान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थ।



