बिहार

शकीबुल के बेहतर प्रदर्शन से जिले वासी कर गौरवान्वित

मोतिहारी-19 फरवरी। रणजी ट्राफी के अपने पहले डेब्यू मुकाबले में ही विश्व रिकार्ड के रुप में तिहरा शतक जड़ने वाले बिहार के मोतिहारी निवासी शकीबुल गनी के प्रदर्शन से मोतिहारी शहर के अगरवा स्थित उनके आवास पर उनके परिजनों को बधाई देने वालो का शनिवार को तांता लगा रहा।

राजनेता से लेकर खेल प्रेमी एवं आम शहरी अपने इस बेटे के शानदार उपलब्धी पर खुशी जाहिर कर रहे है।शुक्रवार को जब यह खबर मिली लोग उनके माता-पिता एवं बडे भाई को बधाई देने पहुंचने लगे, जिसका क्रम आज दिनभर बना रहा। एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्म लेने वाले शकीबुल के असाधारण प्रदर्शन से लोग हतप्रभ है। हालांकि उनके बड़े भाई फैसल गनी के साथ उनके मित्रों को उनकी प्रतिभा पर भरोसा था।

उनके भाई फैसल गनी ने शकीबुल के संघर्ष और मेहनत के बाड़े में बताया कि वो महेन्द्र सिंह धोनी को आदर्श मानता है। उनके खेलने की शैली को बड़ीकी से देखता और उनकी रक्षात्मक और आक्रमक शैली को अपनाने का प्रयास करता है। वो धोनी की तरह सात नंबर की जर्सी को पहनना पसंद करता है। फैसल गनी ने बताया कि घंटों मेहनत करने से शकीबुल कभी पीछे नही हटा।

उन्होंने बताया कि जब शकीबुल का चयन रणजी क्रिकेट के लिए हुआ तो उसने अच्छी क्वालिटी के बैट लेने का प्रस्ताव दिया। पैसे उपलब्ध नही होने पर मां ने जेवर गिरवी रखकर उन्हें बैट दिलाया।चार भाई में सबसे छोटे शकीबुल को परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलता रहा।फैसल बताते है कि शकीबुल मैट्रिक तक पढ़ने के बाद खेलने में व्यस्त रहने की वजह से आगे की पढाई नहीं कर पाया है।लाॅकडाउन में घर के अहाते में स्वयं के बनाये टर्फ पर घंटो मेहनत करता रहा।

उल्लेखनीय है कि शकीबुल ने 2017-18 एवं 2018-19 में बिहार की ओर से सीके नायडु ट्राॅफी विजय हजारे ट्राॅफी के साथ बीसीसीआई द्धारा आयोजित कई प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर चुका है।कम संसाधनों के बीच ऐसा बेहतर प्रदर्शन बिरले ही देखने को मिलते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button