भारत

वोट की ताकत से देश विरोधी मानसिकता वालों को दें कड़ा संदेश: PM मोदी

शाहजहांपुर- 25 अप्रेल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को शाहजहांपुर में हुंकार भरते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे वोट की ताकत से देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश दें। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सामान्य नहीं बल्कि ऐतिहासिक है। जनसभा में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रांतिकारियों की यह धरती और यहां के लोगों ने यह तय कर लिया है कि इस बार फिर मोदी सरकार बनेगी।

मोदी ने कहा कि सपा सरकार में यहां योजनाएं ठप पड़ी रहीं। सड़क, कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था हो फिर चाहें स्वस्थ्य सेवा हों, सभी कुछ ठप पड़ा था। योगी सरकार आते ही ठप योजनाएं चल पड़ी और विकास का पहिया दौड़ पड़ा। आज यहां एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेस आदि हाइवे गुजर रहे हैं। लखनऊ-दिल्ली की लम्बी दूरी कम होने से शाहजहांपुर डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जरी जरदोजी के काम को एक जिला एक उत्पाद योजना से जोड़ने से इस काम में लगे कारीगरों को लाभ मिलेगा। योगी सराकर में यहां के किसानों की भी किस्मत चमकी। गन्ना किसानों को समय से गन्ने का भुगतान हो रहा है। एथनॉल की दो इकाइयां स्थापित की गई।

उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि दो लड़कों की जोड़ी जो फ्लॉप हो चुकी है। उनसे कैसे विकास की उम्मीद की सकती है। जबकि युवा,महिलाएं,गरीब और किसान भाजपा सरकार के लिए पहली प्रथमिकता है। सरकार ने चार करोड़ पीएम आवास दिए इनमें अधिकतर मकान महिलाएं के नाम पर बने हैं।शौचालय, उज्ववला योजना,जल जीवन मिशन योजना से महिलाओं में जीवन में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी कि गारन्टी है कि सरकार बनी तो तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। मोदी ने कहा कि सपा कांग्रेस ने कभी अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा के कार्यकाल में आतंकवादी घटनाएं हुई। बम धमाके हुए। जबकि भाजपा कार्यकाल का सारा हिसाब जनता के सामने है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज बनवाए और रामलला में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मरने पर कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आंसू बहाती हैं। सपा सरकार में आतंकवादियों को जेल से रिहा कराने के लिए कानूनी रास्ते तलाश जाते थे। सपा और कांग्रेस ने राममंदिर का निर्माण न हो, इसके लिए की जतन किए। इसके बाद भी सबकुछ भुलाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमन्त्रण दिया। लेकिन उन्होंने उसे भी ठुकरा दिया।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान है कि जब उन्हें कोई कुकृत्य करना होता है तो वो देश और संविधान के नाम पर हो-हल्ला करने लगते हैं। कांग्रेस ने 70 के दशक में देश में आपातकाल लगाया और लाखों लोकतंत्र प्रेमियों को जेल में बंद कर दिया। बोलने पर लोगों को जेल जाने का डर लगता था।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सराकर ने पिछड़े वर्ग आरक्षण से कटौती कर मुस्लिमों को रातों-रातों पिछड़ा घोषित कर दिया। कांग्रेस पूरे देश में इस मॉडल को लाना चाहती है। कांग्रेस की मंशा संविधान को बदल कर दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को छीन कर खास वोट बैंक को देना है। जिस पर सपा भी कांग्रेस के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा को कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि कांग्रेस हर किसी की सम्पत्ति की एक्सरे जांच कराएंगे। कांग्रेस की नजर लोगों की सम्पत्ति और किसानों पर है। विरासत में पुरखों से मिलने वाली सम्पत्ति पर भी उनकी नजर है। ताकि वो उसे छीन कर अपने खास वोट बैंक को दे सकें और जिसमें सपा भी उसके साथ बारबार की भागीदार है।

उन्होंने कहा कि दो शहजादों के फिर से एक साथ आने का सबसे बड़ा आधार तृष्टीकरण की राजनीति है। आज पूरा देश कह रहा है ‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी’। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार जून के बाद वो जब फिर से सरकार बनायेंगे तो भ्रष्टाचारियों का हिसाब होगा। घोटाले की काली कमाई को बाहर लेकर आएंगे। जो उनकी गारन्टी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button