ताज़ा ख़बरें

वेलेंटाइन डे स्पेशल: शादी के बाद ये सितारे अपने हमसफर संग सेलिब्रेट करेंगे पहला वेलेंटाइन

हर कपल के लिए वेलेंटाइन डे बहुत खास होता है। हर कपल को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बाद अपने हमसफर के साथ पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

कैटरीना कैफ -विक्की कौशलः इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का। उन्होंने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रहीं। शादी के बाद विक्की -कैट इस साल अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

राजकुमार राव-पत्रलेखाः फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले साल 15 नवंबर को शादी की थी। इस बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। दोनों का यह पहला वेलेंटाइन डे होगा।

यामी गौतम -आदित्य धरः अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर के साथ 4 जून, 2021 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों की अचानक शादी की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया था। बॉलीवुड का यह सेलिब्रेटी कपल भी शादी के बाद इस साल पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगा।

मौनी रॉय -सूरज नंबियारः जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय इसी साल 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधी है। शादी के बाद से ही ये कपल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहा है। शादी के बाद इस कपल का यह पहला वेलेंटाइन है। इसके अलावा दीया मिर्जा-वैभव रेखी, रिया कपूर -करण बुलानी, अंकिता लोखंडे -विक्की जैन के लिए भी इस साल वेलेंटाइन डे बहुत खास है। ये सभी सितारे शादी के बाद इस साल अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button