
वेलेंटाइन डे से पहले ही एक प्रेमिका ने प्रेमी से कहासुनी पर विडियो काॅलिंग में ही फांसी लगाकर दे दी जान, प्रेमी गिरफ्तार
मधुबनी/बिहार- 13 फरवरी। खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव में एक महिला के द्वारा प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान मो.शकील राईन की करीब 21 वर्षीय पत्नी हबीला खातुन के रूप में किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतिका शादी से पहले से ही गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। उसके बाद करीब तीन साल पहले पहरा गांव में शादी हुई। उसके बावजूद दोनों एक दूसरे के साथ चोरी छुपे प्यार करते रहे। इसी बीच शनिवार की रात करीब दस बजे प्रेमी युवक एवं महिला के बीच विडियो कालिंग से बात हो रही थी। इसी क्रम में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद महिला ने फांसी लगकर जान दे दी। युवक ने विडियो कॉलिंग में प्रेमिका को फांसी लगते देख बाइक से रात में ही उक्त महिला के घर पहुंच गया। तथा मेन गेट को पीटने लगा, तभी आसपास के लोग जाग गए। तथा उक्त युवक को चोर समझकर एक बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट किया। माहौल थोड़ा शांत हुआ,तब पूछे जाने पर युवक ने बताया कि महिला फांसी लगायी हुई है। जिसे बचाने हम आए थे। उसके बाद ग्रामीण जब उक्त महिला के घर को खोला,तो देखा कि महिला की मृत्यु हो चूंकि थी। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। साथ ही प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर ले गयी। गिरफ्तार युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव निवासी मो सलाउद्दीन के करीब 18 वर्षीय पुत्र मो ईरफान के रूप में बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जाएगा। तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



