
विसर्जन के दौरान तीन युवकों की तालाब में डूबने से हुई मौत
नोएडा- 06 नवंबर। लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में गहरे पानी में चले जाने के कारण 3 युवक डूब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को तालाब से निकालकर बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के इटहिया नबी जोत गांव में शनिवार की शाम गांव से थोड़ी दूर स्थित तालाब में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने गए। तीन युवक अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए। युवकों की तलाश शुरू की गई। घंटों मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाल गया। इनमें कमलेश पाठक 32 वर्ष सचिन वर्मा 16 वर्ष अजय यादव 12 वर्ष शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरगूपुर सदानंद पांडे ने बताया कि तीनों युवकों को निकालकर अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया है। अब शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।



