स्पोर्ट्स

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं विनेश फोगाट, 53 किलोवर्ग में जीता कांस्य

बेलग्रेड- 15 सितंबर। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीता है। इस पदक के जीतने के साथ विनेश इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बुधवार को विनेश फोगाट ने 53 किलोवर्ग में कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को 8-0 से हराया। इससे पहले मंगलवार को विनेश 2022 की एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने पर विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

उल्लेखनीय है कि विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जीता था। विनेश ने नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में आयोजित 2019 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारतीय पहलवान विनेश विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button