स्पोर्ट्स

विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का आगाज

उदयपुर- 27 नवम्बर। नारायण सेवा संस्थान,डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया एवं व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान और आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के समर्थन से रविवार को तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप आरम्भ हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश प्रसारण तथा राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया के वर्चुअल उद्घाटन सम्बोधन के साथ क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा,डेफ पैरालंपिक (बैडमिंटन) स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा, अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा, संस्थापक कैलाश मानव, डूंगरपुर के पूर्व मेयर केके गुप्ता, डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त्त सचिव अभय प्रताप सिंह व इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत सिंह एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर चेम्पियनशिप का आगाज किया। मैदान पर अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भाग ले रही टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली। मौके पर उदयपुर के जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन व जिला क्रिकेट से सम्बद्ध मनोज चौधरी, यशवंत पालीवाल व प्रकाश जैन तथा चैंपियनशिप आयोजन समिति में शामिल वंदना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, रविश कावड़िया, विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, रोहित तिवारी, रजत गौड़, विकास निगम, नरेंद्र सिंह व दिनेश वैष्णव भी उपस्थित थे।

संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों एवं टीमों का स्वागत करते हुए इस चैंपियनशिप को उदयपुर एवं राजस्थान के लिए गौरव बताते हुए डीसीसीआई का आभार व्यक्त किया। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में संस्थान द्वारा दिव्यांगजन के विविध खेलों की यह चौथी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हैं। इससे पूर्व संस्थान एक बार ब्लाइंड क्रिकेट एवं दो बार पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप आयोजित कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्थान डबोक में नेशनल पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा ने कहा कि संसाधन महत्वपूर्ण नहीं होते, इरादों का महत्व होता है। जीवन में संघर्ष तो आयेंगे ही उनमें से जो राह बनाते हैं वे अलग ही लोग होते हैं, और उनमें आप सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दिव्यांग खेलों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि भारत सरकार खेल नीतियों के निर्धारण में दिव्यांगजन के खेलों को पर्याप्त महत्व दे रही है। बीसीसीआई में भी दिव्यांग क्रिकेट के विकास के लिए एक अलग से कमेटी बनाई गई । राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) उमाशंकर शर्मा ने बल्लेबाजी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत ने बॉलिंग कर 10-10 ऑवर के इंडिया ए व इंडिया बी टीम के बीच मैत्रीय मैंच खेल कर आगाज़ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगजन के खेलों के विकास के लिए धन में कमी न आने देने का विश्वास दिलाया है।

इससे पूर्व प्रातः काल में मैदान पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने चैम्पियनशिप में भाग ले रही सभी 16 टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास में खेलों का बड़ा महत्व है। व्यायाम व खेलों के माध्यम से एक बार तो मृत्यु को भी परास्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को विशेष योग्यता प्राप्त बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान बनाये हैं। चैम्पियनशिप के हर मैंच को खेल की भावना से खेलने का आह्वान करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। संयोजन जितेंद्र वर्मा ने किया।

28 नवम्बर को कुल 6 मैच खेले जाएंगे। नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर प्रातः 8 से 12 बजे तक हरियाणा वर्सेज कर्नाटक और 12.30 से सायं 4 बजे तक उत्तर प्रदेश वर्सेज तमिलनाडु, राणा प्रताप नगर ग्राउंड में प्रातः 8 बजे उत्तराखंड वर्सेज आन्ध्रप्रदेश व दोपहर 12.30 बजे हिमाचल वर्सेज तेलंगाना और आरसीए ग्राउंड में सुबह 8 बजे राजस्थान वर्सेज गुजरात और 12.30 बजे मध्यप्रदेश, बड़ौदा से भिड़ेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button