
विशेष राज्य का दर्जा व नीति आयोग की रिपोर्ट पर चिराग ने सीएम से पूछा सवाल
पटना-18 दिसंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और नीति आयोग की रिपोट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है । चिराग ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री से सवाल भी किया है। चिराग पासवान ने आज ट्वीट कर कहा है कि तू इधर उधर की न बात कर, बता ये काफिला क्यों लुटा।। प्रभु का वनवास 14 साल का था। नीतीश जी का शासन 16 साल का। उसके बाद भी बिहार, विकास की लिस्ट के आखिर में है। भाजपा कहती है बिहार को पर्याप्त सहायता मिली। नीतीश जी बताएं, विशेष राज्य का फिर बहाना बनाएंगे या बताएंगे पैसा कहां गया ?चिराग के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि वह इन दोनों मुददे पर भाजपा के पक्ष में है। एक ओर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज नीतीश कुमार के साथ खड़े दिख रहे हैं वहीं चिराग पासवान के नीतीश के खिलाफ तीखे तेवर हैं।



