बिहार

विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो होगा आंदोलन: कुशवाहा

पटना-20 दिसंबर। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लगातार संसद से लेकर अपने सोशल मीडिया तक विशेष राज्य के दर्जे को जरूरी बताया। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें।

इसके बाद अब जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है। सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निर्भर करता है। यदि वह चाहेंगे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तुरंत मिल जाएगा। यदि केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी तो जदयू आंदोलन करेगा।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो जदयू आंदोलन भी कर सकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने में कोई तकनीकी समस्या नहीं है। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है और तमाम बाधाओं को दूर किया जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा यही नहीं रुके। उन्होंने बिहार भाजपा नेताओं को चुनौती दी और कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल सकता है। बिहार को कितना विशेष पैकेज मिला है, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की जनता को इसकी जानकारी दें।

मंत्री बोले- जिन्हें जो बात करनी है, उन्हें मिल बैठकर बात करनी चाहिए

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भाजपा नेता और मंत्री नितिन नवीन ने कहा की जिन्हें जो बात करनी है, उन्हें आपस में मिल बैठ कर बातचीत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया है। जिससे बिहार का विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री की विशेष निगाह बिहार पर है। उसका उदाहरण है कि पिछले सात साल में बिहार का लगातार विकास हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button