क्राइम

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

गाजियाबाद- 02 मई। खोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि विवाहिता के पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की रकम ना मिलने पर उसकी हत्या कर दी है। इस सम्बंध में विवाहिता के पिता उदयवीर ने खोड़ा थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।

विरोली अनूप शहर निवासी उदयवीर सिंह हाल में कुंज विहार कॉलोनी बेटा हाजीपुर लोनी में रहते हैं। उन्होंने एक तहरीर खोड़ा थाने में दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी पुत्री ममता की शादी 24 जून 2019 को खोड़ा निवासी सूरज के साथ की थी। जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपए का दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था तथा कुछ दिन बाद ही ममता को पांच लाख रुपये और लाने के लिए तंग किए जाने लगा। इतना ही नहीं ममता इस दौरान गर्भवती भी हो गई। लेकिन इन लोगों ने उसको दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। जैसे तैसे करके उन्होंने दो लाख रुपये और दे दिए लेकिन ससुराल पक्ष इससे भी खुश नहीं हुआ। ममता को परेशान करने लगा।

तहरीर में कहा गया है कि उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी गम्भीर रूप से बीमार है और उसे ईएसआई अस्पताल में ले जाया जा रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा ममता मृत अवस्था में पड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता की हत्या दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण उसके पति सूरज,ससुर कृष्ण व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button