ताज़ा ख़बरें

विलियम रूटो केन्या के नए राष्ट्रपति, शपथ ग्रहण समारोह में भगदड़ से 60 जख्मी

नैरोबी- 13 सितंबर। विलियम रूटो ने केन्या के नए राष्ट्रपति के रूप में काम संभाल लिया है। रूटो के शपथ ग्रहण समारोह में मची भगदड़ में कम से कम 60 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।मंगलवार को केन्या के नए राष्ट्रपति विलियम रूटो ने समारोह पूर्वक शपथ ली। वे केन्या के पांचवें राष्ट्रपति बने हैं।

केन्या में नए राष्ट्रपति के लिए पिछले महीने चुनाव हुआ था। विलियम रुटो ने अपने प्रतिद्वंद्वी रैला ओडिंगा को हराया था। रूटो को 7,176,141 (50.49 प्रतिशत) और ओडिंगा को 6,942,930 (48.85 प्रतिशत) मिले थे। ओडिंगा ने इस फैसले को स्वीकार करने से इनकार किया था और सर्वोच्च न्यायालय की शरण में गए थे। पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिससे विलियम रूटो के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया था। रूटो इससे पहले केन्या के उपराष्ट्रपति रहे हैं।

मंगलवार को केन्या के नए राष्ट्रपति विलियम रूटो ने समारोह पूर्वक शपथ ली। वे केन्या के पांचवें राष्ट्रपति बने हैं। उनके पास केन्या की सेना के मुख्य कमांडर का दायित्व भी रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोग उमड़े, इस कारण खचाखच भरे स्टेडियम में जगह कम पड़ गई। हालात इतने खराब हो गए कि स्टेडियम की एक दीवार गिर गयी, जिस कारण वहां भगदड़ भी मच गयी। कुछ लोगों ने पुलिस पर उन्हें स्टेडियम में प्रवेश न करने देने और उन पर बल प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को नैरोबी के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button