
विधान परिषद प्रत्याशी की घोषणा के खिलाफ राजद अध्यक्ष का इस्तीफा, राजबल्लभ के भतीजे लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
नवादा-20 फरवरी। नवादा स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव को ले राष्ट्रीय जनता दल ने श्रवण कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके विरुद्ध राजद के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।वही लंबे समय से तेजस्वी से आश्वासन मिलने के बाद विधान परिषद की चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे जिला पार्षद अशोक यादव चुनाव की तैयारी में जुटे थे। वे श्रवण कुशवाहा की उम्मीदवारी को नकारते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ।जिससे राष्ट्रीय जनता दल नेतृत्व के विरुद्ध नवादा जिले में एक बड़ा सा जंग छिड़ गया है ।इसका क्या परिणाम होंगे ,यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।
राजद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दल के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाला श्रवण कुशवाहा को दल का प्रत्याशी बनाया गया है ।वहीं दल के लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की गई है। कई ने तो थैले लेकर टिकट देने का भी आरोप लगाया है ।स्थिति चाहे जो भी हो राजद के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है लेकिन नवादा राजद के भीष्म पितामह राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे जिला पार्षदअशोक यादव के समर्थकों ने उनके चुनाव लड़ने की घोषणा कर राजद नेतृत्व की हवा ही निकाल दी है ।अब देखना है कि राजद में आए भूचाल का चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है ।जदयू तो पूर्व से तीन बार विधान पार्षद रहे सलमान रागिब मुन्ना को फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है ।अब देखना है कि चुनावी दंगल में राजद में आए भूचाल का क्या असर होता है। राजद के अधिकांश कार्यकर्ता अशोक यादव को ही अपना प्रत्याशी मान रहे हैं ,जो राष्ट्रीय जनता दल के लिए एक बड़ी त्रादसी भी कहा जा सकता है।



