ताज़ा ख़बरें

विधानसभा में BJP विधायकों की हाथापाई में घायल तृणमूल विधायक पहुंचे SSKM अस्पताल

कोलकाता- 28 मार्च। सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच हुई हाथापाई की घटना में घायल हुए तृणमूल विधायक अपना इलाज कराने के लिए कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे हैं।

सबसे अधिक चोट चुंचुड़ा से तृणमूल विधायक असीत मजूमदार को लगी है। उनकी नाक कट गई है जिनमें से खून निकल रहे थे। विधायक ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनकी नाक पर घूसा मारा है। एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर उन्हें भर्ती कर उनकी नाक की चिकित्सा शुरू कर दी गई है। वुडबर्न वार्ड में उनकी चिकित्सा शुरू हुई है। सूत्रों ने बताया है कि ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी चिकित्सा शुरू की है। उनकी नाक की हड्डी कहीं टूट तो नहीं गई है यह जांचने के लिए एक्स-रे की गई है। उनकी चिकित्सा के लिए मेडिकल बोर्ड का भी गठन कर दिया गया है। अस्पताल जाते समय मजूमदार ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायकों को मार रहे थे। उस समय मैं हाथ जोड़कर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना करने गया था तभी शुभेंदु अधिकारी ने मेरी नाक पर घूसा मारा। उसकी वजह से मेरा चश्मा भी टूट गया है।

विधायक के साथ अस्पताल पहुंचे देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि उनकी नाक से काफी खून गिरा है। आज की घटना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। देवाशीष ने तो यह भी दावा किया कि शुभेंदु ने केवल उन्हें घूसा नहीं मारा बल्कि लात से पेट और अन्य हिस्सों पर भी वार किया है।

इधर विधायक पर हमले के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र चुंचुड़ा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। पीपुलपति मोड़ से घड़ी मोड़ तक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसमें हुगली और चुंचुड़ा नगरपालिका के चेयरमैन और पार्षद शामिल हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button