भारत

विदेशी जानवर को भाया नारनौल का वातावरण

नारनौल-17 दिसंबर। नारनौल में एक अध्यापक ने अपने घर पर फलोरिडा के जंगलों में पाए जाने वाले जानवर इगुवाना को तमिलनाडु से लाकर अपने यहां रखा हुआ है। वे यहीं उसका पालन-पोषण कर रहे हैं। इगुवाना को यहां का वातावरण अनुकूल लग रहा है। यह विदेशी जानवर पूरी तरह से स्वस्थ है।

सरकारी स्कूल में विज्ञान के अध्यापक राजेश ने रविवार को बताया कि उनको बचपन से ही जानवरों से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर तमिलनाडु से रेप्टाइल ग्रीन इगूवाना को मंगवाया है। इस विदेशी जानवर के लिए यहां का वातावरण अनुकूल है और यह जानवर पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि इस समय उनके घर पर एक जर्मन शैफर्ड और चार बिल्लियां भी है। इस विदेशी जानवर को इनसे कोई दिक्कत नही है। यह विदेशी जानवर जर्मन शैफर्ड के साथ ही खाना खाता है। उन्होंने बताया कि वे अपने पालतू जानवरों को खुला ही रखते है।

अध्यापक राजेश ने बताया कि उनको जानवरों के साथ-साथ बाइक रखने का भी शौक रहा है। उन्होंने कई जगहों से बाइक खरीद कर संग्रह किया हुआ है। इस समय उनके पास 1975 मॉडल की चार यजदी, चार बुलेट, चार लमरेटा स्कूटर, तीन विजय सुपर स्कूटर, दो यामाहा, एक लूना मोपेड आदि मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी होने के कारण इनको चलाया नही जाता परन्तु ये अभी भी चालू हालत में हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button