
विक्की मंडल रिवॉल्यूशन हीरोज ऑफ बिहार अवॉर्ड से सम्मानित
मधुबनी-13 सितंबर। अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य को लेकर रिवॉल्यूशन हीरोज ऑफ बिहार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । सम्मान के रूप में मोमेंटो, प्रसंसा पत्र, प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के रूप में उपस्थित सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप, राहुल सिंह, शुभम कुमार , रणवीर कुमार आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।यह कार्यक्रम बिहार के राजधानी पटना में बीइंग हेल्पर के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पूरे बिहार के 38 जिला के समाज में बेहतर कार्य करने वाले को यह सम्मान प्रदान किया गया। विक्की मंडल के द्वारा बीते कई सालों से शिक्षा, पर्यवारण संरक्षण के साथ रक्तदान के क्षेत्र में कई तरह के सामाजिक कार्य किया गया है।
श्री मंडल द्वारा क्षेत्र के रक्तदाता के सहयोग से सैकड़ो जरूरतमंद ,निसहाय लोगों को वक्त पर खून उपलब्ध करवाकर जान बचाने का काम किये हैं। साथ ही ग्रामीण परिवेश में जो आज भी रक्तदान को लेकर कई तरह का लोगों को मन में अवधारणा है उस समाप्त करने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान के प्रति अलख जगाने का काम कर रहे हैं। मौके पर विक्की ने कहा यह अवॉर्ड संस्था के सभी सदस्यों को मेहनत और निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यों का प्रतिफल है। जो हर एक सदस्यों को समर्पित है। अवॉर्ड मिलने पर परिसर के प्रोफेसर विद्यानंद झा, शिक्षक चंद्रमोहन ठाकुर, रामशरण मंडल, मदन झा, उदय कुमार झा, ललन मंडल, रामानंद रमन , बालाकान्त मंडल, थानाध्यक्ष अनोज कुमार ,अशोक साहू ने बधाई दी हैं।



