
बिहार
वाराणसी हादसे में मारे गए बिहारी मजदूरों को मिलेंगे 2-2 लाख,CM नीतीश ने जताया शोक
पटना- 15 अप्रैल। सीएम नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के मदनपुरा इलाके के अशफाक नगर में साड़ी फिनिशिंग फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के दो मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
नीतीश कुमार ने हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के दो मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त,नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करें।



