स्पोर्ट्स

वायकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में हासिल किया डब्ल्यूआईपीएल मीडिया अधिकार

मुंबई- 16 जनवरी। वायकॉम 18 ने 2023-2027 चक्र के लिए महिला इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूआईपीएल) मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में हासिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 25 जनवरी को डब्ल्यूआईपीएल की पांच फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा करेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की।

जय शाह ने ट्वीट किया, “महिलाओं के आईपीएल मीडिया अधिकार जीतने के लिए वायकॉम 18 को बधाई। बीसीसीआई और महिला बीसीसीआई में आपके विश्वास के लिए धन्यवाद। वायकॉम ने 951 करोड़ रुपए का वादा किया है, जिसका अर्थ है कि अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपए है। यह महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा है।”

बता दें कि वायकॉम ने अगले पांच वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये और प्रति मैचों के लिए 7.09 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

महिला टी20 चैलेंज को शुरुआत में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट के रूप में आयोजित किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने पिछले साल अंततः डब्ल्यूआईपीएल शुरू करने का फैसला किया, जिसके पहले सीज़न का उद्घाटन मैच मार्च के लिए निर्धारित किया गया है। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि पहला सीजन, जिसमें 22 मैच होंगे, 5 मार्च से 23 मार्च के बीच खेला जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button