भारत

वर्ष 2025 तक साफ हो जाएगी यमुना: केजरीवाल

नई दिल्ली- 18 नवबंर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2025 तक दिल्ली सरकार यमुना को साफ करने के मिशन पर तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है कि तय समय में यह कार्य सरकार पूरा कर लेगी। केजरीवाल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 70 वर्षों से यमुना को प्रदूषित किया जाता रहा है। इसे एक दो-दिन में साफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ कर उनकी सरकार दिल्ली की जनता से किया वादा पूरा करेगी। केजरीवाल ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए छह कार्य बिंदु तैयार किए गए हैं। इसके लिए वह खुद व्यक्तिगत रूप से प्रगति कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना में बिना साफ किए सीवर गिरा दिए जाते हैं। इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट के नए प्लांट बनाए जाएंगे और पुराने प्लांटों की क्षमता बढ़ाने की तकनीकी में बदलाव किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि चार बड़े गंदे नाले यमुना में सीधे गिरते हैं। इन नालों पर ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। नजफगढ़, गाजीपुर, बादशाहपुर ड्रेन पर कार्य शुरू कर दिया गया है। अब इंडस्ट्री के कूड़े का भी हिसाब देना होगा। इस कचरे को कहीं भी नहीं फेंका जा सकेगा। झुग्गी -झोपड़ी तक सीवर का जाल मजबूत किया जाएगा। दिल्ली के हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button