ताज़ा ख़बरें

वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 12 लाख भारतीय यात्रियों ने किया उमरा

नई दिल्ली- 05 दिसंबर। भारत और सऊदी अरब ने हज और उमरा यात्रियों के लिए सुगम और सुविधाजनक व्यवस्था बनाने पर बल दिया है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ तौफीक बिन फौजान अल राबियाह भारत की सरकारी यात्रा पर हैं। आज उन्होंने विदेश मंत्रालय में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री ने कहा है कि इस वर्ष भारत से उमरा पर जाने वाली यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 में 12 लाख से अधिक यात्रियों ने अब तक उमरा के लिए सऊदी अरब की यात्रा की है। उन्होंने बताया कि भारतीय उमरा यात्रियों को उमरा के वीजा में आसानी पैदा करने के लिए मुंबई सहित तीन स्थानों पर वीजा केंद्र स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि उमरा का वीजा 90 दिनों के लिए दिया जाता है। इसके अलावा अराइवल इन वीजा की भी व्यवस्था की गई है। सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को उमरा के लिए आसानी से वीजा उपलब्ध कराया जाता है। सऊदी अरब के जरिए उमरा वीजा 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि उमरा यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। भारतीय यात्रियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किफायती एयरलाइंस की व्यवस्था भी की जा रही है। फिलहाल भारतीय हज यात्रियों को उमरा के लिए जाने के लिए सऊदी एयरलाइंस और अन्य दूसरी एयरलाइंस की सेवाएं दैनिक तौर पर उपलब्ध है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच भी काफी अच्छे रिश्ते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हज यात्रा के दौरान भारत से जाने वाली महिला और विकलांग जनों को सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2024 के लिए आवेदन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। हज यात्रा 2023 में भारत से 47 प्रतिशत महिला यात्रियों ने भाग लिया था।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी इस मौके पर कहा कि भारत और सऊदी अरब के रिश्ते आपस में बहुत ही मजबूत हैं। हज यात्रा जैसे धार्मिक अनुष्ठान की वजह से भारतीय यात्री हर वर्ष सऊदी अरब की यात्रा कर पवित्र स्थान की जियारत करते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button