बिहार

वंदे मातरम फाउण्डेशन के द्वारा 11 विभूतियों को मिला लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021

पटना- 25 अक्टूबर। सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन के द्वारा 11 विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना के बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन में किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्यारह विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में माधुरी सिन्हा,डा. नम्रता आनंद,डॉ सुधा सिन्हा,अनुराग समरूप,विष्णु थापा, मुकेश कुमार, डॉ.शोभा रानी सिंह,सपना राज,अनूप नारायण सिंह एवं अश्वनी कुमार सिंह शामिल हैं। मौके पर प्रेम कुमार, पूजा चंद्रा, ज्योति दास,राजेश झा ,जितेंद्र कुमार सिन्हा ,चेतन थिरानी,प.जीतेन्द्र कुमार मिश्रा,मनोज कुमार( सनम वीडियो),राजीव कुमार, समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह,विशिष्ठ अतिथि श्री राजीव रंजन (उपाध्यक्ष भाजपा बिहार),डॉ.अनिल सुलभ,श्री उपेंद्र सिंह (भाजपा नेता )मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने की। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार, स्वागतध्यक्ष डा. विनय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव रविन्द्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि सारे सम्मानित हुए अवार्डी को वंदे मातरम फाउंडेशन की तरफ से बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने वंदे मातरम फाउंडेशन की तरफ से आए हुए तमाम अतिथियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं श्री राजीव रंजन (उपाध्यक्ष भाजपा बिहार) के समक्ष राजन कुमार सिन्हा (प्रदेश उपाध्याय, भाजपा समर्थक मंच ) एवं श्री अशोक कुमार(प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा समर्थक मंच) ने अपने अन्य साथियों में विजय शंकर सिन्हा,प्रमोद यादव, विजय सिन्हा, जीतेन्द्र प्रसाद,शिवनन्दन प्रसाद, विक्की कुमार, राहुल कुमार, अभीष कुमार, राहुल चौधरी, विक्की सिंह, जीतेन्द्र कु सिन्हा, संतोष कुमार, राहुल सिन्हा,नितेश कुमार सिन्हा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव रंजन के द्वारा किया गया। मौके पर बिंदु केसरी,वंदना कुमारी,कुमार संभव,निशा परासर,वंदना देवी, भोला कुमार,अनोज कुमार, राजन कुमार,राजू भाई ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन से पुष्पा तिवारी,रश्मि लता,मोनिका सिन्हा,रेनू सिंह ,बसंत कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button