बिहार

लोकसभा 2024 के चुनाव की कार्ययोजना बनाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष: नीतीश कुमार

पटना- 10 दिसम्बर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के ललन सिंह दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस बात की घोषणा शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के तमाम मंत्रियों के साथ केसी त्यागी मौजूद रहे।

प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्ययोजना बनायेंगे और जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुराने सदस्य बने रहेंगे। साथ ही नये सदस्यों को भी जोड़ा जायेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू की पहचान अब क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में होगी। इसके लिए ललन सिंह को अपने स्तर से मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश में भी चलाएगी। इसके लिए उन्होंने केसी त्यागी को जिम्मेदारी दी। पार्टी ने हाल ही में हुए मैनपुरी उपचुनाव में सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार किया है। ऐसे में अब पार्टी 2024 में होने वाले चुनाव को टार्गेट करते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ बनाकर नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधने पूरी की कोशिश में लगी है।

मुख्यमंत्री ने कुढ़नी में भाजपा की जीत पर कहा कि करीब तीन हजार वोट से जीतकर इतरा रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा की हार हुई। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी भाजपा की हार हुई, तो इस पर कोई कुछ क्यों नहीं बोल रहा ? पिछले दिनों शराबबंदी को राज्य में विफल होने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि शराबबंदी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस पार्टी के सदस्यता फॉर्म में भी लिखा रहता है कि शराब बुरी चीज है। ऐसे में कुछ भी बोलने से पहले सबकुछ देख लेना चाहिए।

दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को बधाई

इससे पहले बैठक शुरू होने पर पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने संगठन चुनाव में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी देते हुए परिषद के समक्ष अनुमोदन का प्रस्ताव रखा। परिषद ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री ने पार्टी के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही हाल में चलाए गये सदस्यता अभियान में पार्टी के 70 लाख सदस्य बनने पर पार्टी नेताओं को बधाई दी।

बैठक में देशभर से करीब 187 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, जम्मू और कश्मीर और लक्षद्वीप शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button