भारत

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में पांच बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली- 26 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 60.7 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान कराया गया।

शाम पांच बजे तक असम में 70.66 प्रतिशत, बिहार में 53.03 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 67.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 63.90 प्रतिशत, केरल में 63.97 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 54.83 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.51 प्रतिशत, मणिपुर में 76.06 प्रतिशत, राजस्थान में 59.19 प्रतिशत, त्रिपुरा में 77.53 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 52.74 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा राजस्थान की बागीदौरा सीट पर 73.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस चरण में असम की पांच करीमगंज, सिलचर, मंगलदै, नवगोंग और कलियाबोर; बिहार की पांच किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका; छत्तीसगढ़ की तीन राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर; जम्मू-कश्मीर की एक जम्मू; कर्नाटक की 14 उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार सीट पर मतदान हो रहा है।

केरल की 20 कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल और तिरुवनंतपुरम; मध्य प्रदेश की 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद; महाराष्ट्र की 8 बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी; राजस्थान की 13 टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट पर भी मतदान हो रहा है।

त्रिपुरा की एक त्रिपुरा पूर्व ; उत्तर प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलन्दशहर; पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट सीट पर भी इसी चरण में मतदान हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button