
लोकसभा चुनाव का ऐलान, 07 चरणों में होंगे मतदान और 04 जुन को मतगणना
दिल्ली- 16 मार्च। लोकसभा चूनाव के तिथि की घोषणा कर दी गयी है। चुनाव के तिथियों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया ने बताया कि सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे।

पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसी तरह दुसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 07 मई,चोथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई एवं 7वां चरण 01 जुन को होगें। जबकि चार जुन को मतगणना करायी जाएगी। वहीं चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। जबकि 26 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे। बिहार में सभी 7 चरणों में मतदान होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में कुल मतदाता 96 करोड़ 85 लाख 358 है। जिसमें 47.72 करोड़ पुरूष मतदाता हैं। उन्होने बताया कि मतदान के लिए कुल 55 लाख ईवीएम का प्रयोग होगा। उन्होने बताया कि चुनाव में धनबल पर आयोग की नजर रहेगी। वहीं सोशल मीडिया के पोस्ट पर भी विषेष नजर रखी जाएगी। तथा फेंक़ न्यूज पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होने बताया कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चूनाव के दौरान नफरती भाषण पर इस्तेमाल न हो। उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार में बच्चों का प्रयोग न किया जाए।



