बिहार

लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला आरक्षण राबड़ी को दिया: सम्राट चौधरी

पटना- 05 अक्टूबर। बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती कार्यक्रम में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जब मुख्यमंत्री बने तब भी आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने पहला आरक्षण राबड़ी को दिया। दूसरा तेज प्रताप, तीसरा तेजस्वी और चौथा मीसा भारती को दिया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जातीय आरक्षण से लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव के दबाव में केवल एम-वाई समीकरण का ख्याल गणना में रखा गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती हमलोग मनाएंगे।

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि देश में ओबीसी का चेहरा नरेन्द्र मोदी हैं। भाजपा ने नोनिया समाज की रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया। हरी सहनी को नेता प्रतिपक्ष बनाया। क्या नीतीश और तेजस्वी यादव इस्तीफा देकर किसी अति पिछड़ा को मुख्यमंत्री बनाएंगे?

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने महिलाओं के 33 प्रतिशत के आरक्षण को हटा दिया और कर्पूरी ठाकुर के फार्मूले को भी हटाया। मंडल कमीशन आया था तो वीपी सिंह को कैलाशपति मिश्रा का समर्थन मिला। लालू और नीतीश को कैलाशपति मिश्र ने मुख्यमंत्री बनवाया। यदि वो नहीं होते तो ये मुख्यमंत्री नहीं बनते।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद ने मंच से कहा कि भाजपा बिहार में कैलाशपति मिश्रा की विचारधारा से भटक गई है। यदि उनके सिद्धांतों पर आज हम चलते तो बिहार में भाजपा की सरकार होती।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button