बिहार

लालू यादव के 2 रिश्तेदारों को साथ ले गई CBI

पटना- 20 मई। पटना, दिल्ली और गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव के कई ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी के बाद सीबीआई गोपालगंज से दो लोगों को पूछताछ के लिए साथ ले गयी है। गोपालगंज में आज सुबह से शुरू हुई छापेमारी लगभग पांच घंटे तक चली और अब खत्म हो गयी है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने गोपालगंज के उचकां गांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव में सीबीआई ने छापेमारी की। छापेमारी में सीबीआई ने कई दस्तावेज जैसे रेलवे में नौकरी से जुड़े दस्तावेज, पासबुक, बैंक अकाउंट बरामद किया गया है। लालू के रिश्तेदार और करीबियों के घर पर छापेमारी की गयी। सीबीआई ने तीन जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग लोगों से पूछताछ की। उचकागांव के इटवा, फुलवरिया के सेलार कला में कई लोगों से पूछताछ की गयी। जिनके यहां छापेमारी हुई है वे पहले ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करते थे।

इटवा गांव में हृदयानंद यादव, देवानंद यादव और अशोक यादव के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की। मकान के दो लोगों को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आयी है। सीबीआई की टीम ने रेलवे में नौकरी से संबंधित कागजातों की जांच की है। संभावना है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव का ससुराल सेलार कला गांव में है। उचका थाना क्षेत्र के इटवा गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार का घर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button