भारत

लद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी जवानों से भरी जीप पलटी,की जख्मी, दो गंभीर

औरैया- 19 नवम्बर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीखेपुर नेशनल हाईवे पर लद्दाख से प्रयागराज जा रही एक आर्मी की जीप पलट जाने से उसमें सवार कई जवान घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अजीतमल अस्पताल एवं औरैया के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से दो जवानों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है। लद्दाख से इलाहाबाद जा रही आर्मी जवानों से भरी एक जीप नेशनल हाईवे के भीखेपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जीप नेशनल हाईवे पर एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। उसी समय जीप के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और वह सड़क पर पलट गई। जीप के सड़क पर पलटते ही आसपास के लोग जमा हो गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो जवान अजीतमल अस्पताल में भर्ती कराए गए जबकि कुछ जवानों को 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो जवानों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button