भारत

लखनऊ होकर 16 मई से चलेगी अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

लखनऊ- 12 मई। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09417 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 16 मई से 27 जून के बीच करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 09417 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 16 मई से 27 जून के बीच किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 16 मई से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर मंगलवार सुबह 09:20 बजे लखनऊ और दोपहर 12:15 बजे सुल्तानपुर होते हुए पटना जंक्शन पर रात 09 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 17 मई से 29 जून के बीच लखनऊ होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को पटना जंक्शन से रात 11:45 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 08:15 बजे सुल्तानपुर और 11:50 बजे लखनऊ होते हुए गुरुवार सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन ठहराव अप-डाउन दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में सेकेंड एसी,थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य सहित करीब 22 बोगियां लगेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button