ताज़ा ख़बरें

लखनऊ से आठ शहरों के लिए चलने वाली नाॅन-स्टॉप बसें अब हर स्टॉपेज पर रुकेंगी

लखनऊ- 14 जनवरी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन ने लखनऊ से कानपुर सहित आठ शहरों के बीच चलने वाली 24 नाॅन-स्टॉप बस सेवाओं को अब हर स्टॉपेज पर रोककर चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्री नहीं मिलने की वजह से किया गया है।

परिवहन निगम की नॉन-स्टॉप बसों पर कोरोना संक्रमण का सीधा असर पड़ा है। आलम यह है कि इन बसों में एक मुश्त सवारी नहीं मिलने से घाटे की सेवा साबित हो रही हैं। ऐसे में नॉन-स्टॉप बसों को अब हर स्टॉपेज पर रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने शुक्रवार को बताया कि नाॅन-स्टॉप बसों को शहर के भीतर से संचालित करने और हर बस स्टॉपेज पर ठहराव करने के निर्देश चालकों-परिचालकों को दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नॉन-स्टॉप बसों का ठहराव बढ़ने से फुटकर सवारियों को लखनऊ से कानपुर, अयोध्या, झांसी, बलरामपुर, लखीमपुर, हरदोई, गोरखपुर, वाराणसी रूट की बसें पकड़ने में आसानी होगी। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान भी नहीं उठाना पड़ेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button