स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किये 200 छक्के

मुंबई- 07 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान राहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 200 छक्के पूरे किए।

रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले लीग के इतिहास में केवल पांचवें और मुंबई के दूसरे खिलाड़ी हैं।

रोहित ने मैच में दो छक्के लगाए और जब उन्होंने पहले छक्का लगाया, उन्होंने 200 के आंकड़े को छू लिया। इसके साथ ही वह विराट कोहली, एब डिविलियर्स, क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के साथ 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। वह पोलार्ड के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मुंबई के दूसरे खिलाड़ी हैं, पोलार्ड ने आईपीएल में 257 छक्के लगाए हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

गुजरात ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे आठ में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, मुंबई इस समय तालिका में 10वें स्थान पर है और उसके पास प्लेऑफ़ में जगह बनाने का कोई मौका नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button