स्पोर्ट्स

 रोहित शर्मा ने धोनी को पछाड़ा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली- 21 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मैच में ”हिटमैन” ने 143 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 80 रन बनाए।

अब 443 मैचों में रोहित ने 42.92 की औसत से 17,298 रन बनाए हैं। उन्होंने 463 पारियों में कुल 44 शतक और 92 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 है।

रोहित, सौरव गांगुली (421 मैचों में 18,433 रन), राहुल द्रविड़ (504 मैचों में 24,064 रन), विराट कोहली ( 500 मैचों में 25,484 रन) और सचिन तेंदुलकर (664 मैचों में 34,357 रन) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पांचवें सर्वकालिक रन-स्कोरर बन गए हैं। रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा, धोनी ने 535 मैचों में 44.74 की औसत से 17,092 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 शतक और 108 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 है।

रोहित ने 52 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 46.41 की औसत से 3,620 रन बनाए हैं। उन्होंने 87 पारियों में 10 शतक और 15 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है। उन्होंने 243 वनडे मैचों में 48.63 की औसत से 9,825 रन भी बनाए हैं। उन्होंने 236 पारियों में 30 शतक और 48 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 है।

रोहित ने 148 टी-20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 31.32 की औसत से 3,853 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने छोटे प्रारूप के करियर में चार शतक और 29 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 है। रोहित ने मैच के दौरान एक और मील का पत्थर भी हासिल किया क्योंकि उन्होंने टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 2,000 रन भी पूरे किए।

मैच की बात करें तो इस मैच में भारत ने पहले दिन 4 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर विराट कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button