
रूस हमारा सबसे भरोसेमंद गैस आपूर्तिकर्ता,आगे भी करता रहेगा: तुर्की
ह्यूस्टन- 09 मार्च। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच तुर्की के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन उप मंत्री अल्परस्लान बायराकटार ने कहा है कि रूस साढ़े तीन दशक से उनका विश्वनीय गैस आपूर्तिकर्ता है। वह आगे भी इसकी आपूर्ति करता रहेगा।
उन्होंने यह बात कैंब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स के साप्ताहिक सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि तुर्की के लिए गैस सबसे महत्वपूर्ण हैं। तुर्की में 45 प्रतिशत गैस की आपूर्ति रूस से होती है। रूस साढ़े तीन दशक से गैस आपूर्ति कर रहा है। वह आगे भी गैस आपूर्ति करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि रूस तुर्की के दक्षिण में परमाणु प्लांट स्थापित कर रहा है। यह वर्ष 2023 तक काम करने लगेगा। तुर्की की वार्षिक प्राकृतिक गैस की खपत करीब 6 करोड़ क्यूबिक मीटर है। तुर्की मुख्य रूप से रूस, अजरबैजान और ईरान से आयातित गैस पर निर्भर है। तुर्की की कुल आपूर्ति में ईरानी गैस की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत है।



