ताज़ा ख़बरें

रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव में धमाके, बोरोडियांका तबाह, 3 शहरों पर हवाई हमले की तैयारी

कीव- 04 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार धमाके सुने जा रहे हैं। यूक्रेन का शहर बोरोडियांका तबाह हो गया है। रूसी सेना ने जापोरिज्जिया आणविक संयंत्र पर कब्जा कर लिया है और तीन शहरों ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट पर हवाई हमले की तैयारी चल रही है।

यूक्रेन पर हमले के नौवें दिन भी रूस के हमलों की रफ्तार कम नहीं हुई है। बताया गया कि रूसी सेना कीव पर लगातार हमले कर रही है। वहां धमाकों की आवाजें सुनी गयी हैं। कीव में रूसी सेना के प्रवेश का दावा भी किया गया है।

दरअसल कीव में तेज धमाकों से पहले रूसी सेना ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े आणविक संयंत्र जापोरिज्जिया पर हमला कर उसपर कब्जा कर लिया। इसमें छह रिएक्टर हैं। यह संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है।

यूक्रेन प्रशासन का दावा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा केंद्र के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। रूसी सेनाएं अन्य शहरों में भी तबाही मचाने में जुटी हैं।

कीव से 60 किलोमीटर उत्तर पश्चिम स्थित बोरोडियांका शहर रूसी तोपखाने से हुए हमले से तबाह हो चुका है। रिहायशी व प्रशासनिक भवन ध्वस्त हो गए हैं और जगह-जगह धुआं उठता देखा जा रहा है। एक अन्य शहर चर्नीहीव पर मिसाइलों से हुए हमले में 33 लोगों की मौत की खबर है।

रूसी सेना ने दक्षिणी शहर खेरसॉन में एक टीवी प्रसारण टॉवर को जब्त कर लिया है। इसके अलावा तीन शहरों ओडेसा,बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में हवाई हमले की तैयारी चल रही है। यूक्रेन प्रशासन ने यहां चेतावनी जारी कर इन शहरों के निवासियों को निकटतम सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button