विश्व

रूस में व्लादिमीर के मेयर दिमित्री नौमोव धोखाधड़ी के संदेह में गिरफ्तार

मॉस्को- 27 अगस्त। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मध्य रूस के व्लादिमीर शहर के मेयर दिमित्री नौमोव को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी धोखाधड़ी के संदेह और अन्य आरोपों में की गई है। हालांकि नौमोव की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ किसी भी आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

द मॉस्को टाइम्स अखबार की खबर में क्रेमलिन समर्थक अखबार “आर्गुमेंटी आई फैक्टरी” के हवाले से कहा गया कि संघीय सुरक्षा सेवा के एजेंटों ने मेयर दिमित्री नौमोव के कार्यालय का दरवाजा खुलने का इंतजार किया। कुछ देर इंतजार करने के बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। एक कानून प्रवर्तन सूत्र ने बाद में सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया कि सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य दिमित्री नौमोव पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का संदेह है। सूत्र ने इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, स्थानीय प्रसारक जेबरा टीवी ने संकेत दिया कि नौमोव की गिरफ्तारी का संबंध एक कथित संगठित अपराध समूह से हो सकता है। इस समूह को “कब्रिस्तान माफिया” कहा जाता है। बताया गया है कि इसी साल मई में मेयर नौमोव ने अंतिम संस्कार सेवाओं से संबंद्ध दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद व्लादिमीर क्षेत्र में अंतिम संस्कार का शुल्क बढ़ाने के संदेह में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

फिलहाल नौमोव की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ किसी भी आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी गिरफ्तारी व्लादिमीर में नगर परिषद चुनाव से तीन हफ्ते से भी कम समय पहले की गई है। नौमोव को नवंबर, 2022 में मेयर नियुक्त किया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button