ताज़ा ख़बरें

रूस में पुतिन के तख्तापलट की हो रही तैयारी, यूक्रेन मेजर का दावा

कीव- 15 मई। यूक्रेन से संघर्ष के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए हालात विपरीत होते दिख रहे हैं। पुतिन के ब्लड कैंसर होने व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ यूक्रेनी मेजर जनरल के इस दावे ने मामले को अधिक गंभीर कर दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि रूस में पुतिन के तख्तापलट की तैयारी शुरू हो गई है।

यूक्रेन के आर्मी इंटेलिजेंस के जनरल ने दावा किया है कि रूस में व्लादिमीर पुतिन के तख्तापलट की तैयारी चल रही है। यूक्रेन के प्रमुख मेजर जनरल कायरलो बुडानोवन ने दावा किया है कि अगस्त तक रूस-यूक्रेन युद्ध में निर्णायक मोड़ आएगा और नवंबर तक रूसी सेना यूक्रेन से पराजित होकर लौटेगी।

स्काई न्यूज से बात करते हुए कायरलो बुडानोव ने कहा कि यूक्रेन में रूस की सेना के हारते ही पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक रूसी संघ में नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। ये पूछे जाने पर कि क्या रूस में तख्तापलट की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि रूस में पुतिन को हटाने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। यह योजना काफी आगे बढ़ चुकी है और अब इसे रोकना संभव नहीं है। यूक्रेनी जनरल ने ये भी दावा किया कि पुतिन शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं, उन्हें कैंसर है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जनरल कायरलो ने कहा कि अगस्त में इस युद्ध का ब्रेकइवन प्वाइंट आएगा और दिसंबर आते-आते युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध का परिणाम रूसी संघ में नेतृत्व परिवर्तन के तौर पर होगा। कायरलो ने कहा कि यूक्रेन में मास्को का ऑपरेशन अपने टार्गेट से काफी दूर जा चुका है और अब ये राष्ट्रपति पुतिन के हाथ से भी बाहर है।

जनरल कायरलो के मुताबिक 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले का यूक्रेनी लड़ाकों ने कड़ा जवाब दिया है, जिससे रूस के मनोबल पर असर पड़ा है और दूसरा उनकी सेना में दृढ़ संकल्प की कमी है जिसके चलते युद्ध जल्द ही समाप्ति की ओर जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button