ताज़ा ख़बरें

रूस को घेरने के लिए ब्रुसेल्स पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

वाशिंगटन- 24 मार्च। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रसेल्स पहुंच गए हैं। वह नाटो संगठन के 29 सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ब्रसेल्स में ही यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों के नेताओं से बाइडेन की वार्ता होगी। इसके बाद बाइडेन रूस पर और कड़े प्रतिबंधों के संबंध में जी-7 के नेताओं से भी चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं में यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। यहां से बाइडन पोलैंड जाएंगे। इसी के साथ अमेरिका रूस को जी 20 देशों के समूह से हटाने की कोशिश में भी जुट गया है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने बताया है कि यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में राष्ट्रपति बाइडेन वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे। साथ ही पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डूडा के साथ द्विपक्षीय, रणनीतिक और बड़ी संख्या में यूक्रेनी शरणार्थियों के आने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करेंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद बाइडेन की यह पहली विदेश यात्रा है। सुलीवान ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में पश्चिमी देश की एकजुटता में बढ़ोतरी हुई है, वे पहले से ज्यादा करीब आए हैं और मिलकर कार्य कर रहे हैं। बाइडेन की यात्रा का उद्देश्य इस एकजुटता को और मजबूत बनाना है। सुलीवान ने कहा है कि यूक्रेन पर हमलावर रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का दबाव और बढ़ाया जाएगा। इस हिमाकत के चलते उसे दुनिया से अलग-थलग कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी से हमले करने शुरू कर दिए थे और अब इस युद्ध को एक माह होने वाला है। इस युद्ध की वजह से अब तक 30 लाख लोग शरणार्थियों की तरह जीवन बिताने को मजबूर हैं। यूक्रेन के कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button