
रीट परीक्षा में पेपर आउट मामले का सहयोगी गिरफ्तार
जयपुर- 05 जून। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए एक और अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर अन्य अभ्यर्थियों को पढाने में सहयोग करना सामने आया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि रीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार विश्नोई(20) निवासी बागोड़ा जिला जालौर हाल मालवीय नगर भीनमाल जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि रीट भर्ती परीक्षा 2021 के दौरान अजमेर उपस्थित रहकर प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व प्राप्त कर अन्य अभ्यर्थियों को पढाने में सहयोग कराना सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रीट प्रकरण में एसओजी ने अब तक 66 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



