
भारत
रिश्वत लेने के आरोप में उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
लखनऊ- 02 दिसम्बर। उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मित्तल को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात अरुण कुमार मिततल ने एक ठेकेदार से बिल को पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये कीं रिश्वत की मांग कर रहे थे। खुद पर बन रहे दबाव के चलते ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। रिश्वत संबंधी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए डिप्टी चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।



