ताज़ा ख़बरें

राहुल गांधी को रोक सको तो रोक लो: कांग्रेस की भाजपा को चुनौती

मुंबई- 14 अप्रैल। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने से पहले वीर सावरकर से माफी मांगने की चेतावनी देनेवाली भाजपा को कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने से रोक सको तो रोक लो। राहुल गांधी को मुंबई या महाराष्ट्र में आने के लिए भाजपा या फिर बवनकुले से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के मुंबई,महाराष्ट्र दौरे की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वे जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अपनी पार्टी में भी कोई कीमत नहीं, ऐसे में वे राहुल गांधी को क्या रोकेंगे? राहुल गांधी जब भी महाराष्ट्र आएंगे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने के लिए भाजपा,बावनकुले या किसी और की अनुमति की जरूरत नहीं है। नाना पटोले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, बाबा साहेब आंबेडकर और कर्मवीर भाऊराव पाटिल का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं को देश और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए और उसके बाद ही बोलना चाहिए । राज्य के महापुरुषों का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

नाना पटोले के अनुसार देश की जनता भाजपा की कट्टर और सांप्रदायिक राजनीति से तंग आ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता बेहाल है। राज्य का किसान बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के बाद परेशान है। लेकिन भाजपा सरकार इन सभी पर ध्यान नहीं दे रही है। हाल में हुए चुनावों ने जता दिया है कि राज्य में भाजपा की स्थिति खराब है। अब ऐसी विपरीत स्थिति में अपनी पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई के माध्यम से दमन और अन्य पार्टियों को तोड़कर अपनी पार्टी को बढ़ाने का ”व्यवसाय” कर रही है। किसी की पार्टी तोड़ने से अपनी पार्टी नहीं बढ़ती है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत करते हुए लोगों का समर्थन हासिल करना होता है। कर्नाटक में भाजपा की क्या स्थिति है? फडणवीस जैसे नेता हर दिन शोर मचा रहे हैं कि ” दूसरी पार्टी के लोग हमारे संपर्क में हैं”, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। देश और महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के लिए लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button