
भारत
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्ति पर बोले जयराम रमेश, कहा- हम कानूनी और राजनीतिक दोनों लड़ाई लड़ेंगे
दिल्ली- 24। कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। कांग्रेस डरने या चुप रहने वाली नहीं है।
रमेश ने कहा कि अडाणी प्रकरण में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के बजाय राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। यह गलत है। कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी।



