भारत

राहुल की यात्रा को रोकने के खिलाफ राज्यभर में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

जयपुर- 23 जनवरी। देश के युवाओं,महिलाओं एवं पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए 14 जनवरी से मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने एवं भाजपा की असम सरकार द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कमेटियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह आयोजित किये गये।

प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है तथा यात्रा को रोकने के लिए भाजपा की असम सरकार एवं केन्द्र सरकार षडयंत्रपूर्वक कुत्सित प्रयास कर रही हैं। इसके विरोध में आज प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रमुख कांग्रेसजनों ने मौन सत्याग्रह रख विरोध-प्रदर्शन किया। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर प्रात: 11 से दोपहर दो बजे तक कांग्रेस विधायक,विधायक प्रत्याशी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों ने मौन सत्याग्रह रख विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर में आयोजित सत्याग्रह में मुख्य रूप से जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी,जयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा,सम्भाग प्रभारी रमेश खण्डेलवाल,विधायक अमीन कागजी,गणेश घोघरा,पूर्व मंत्री शकुंतला रावत,डॉ. महेश जोशी,बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक गंगा देवी वर्मा,वेदप्रकाश सोलंकी,एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधीन्द्र मूण्ड व यशवीर सूरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button