
राष्ट्रपिता के अनमोल विचारों से जिंदगी बदली जा सकती हैः अमानुल्लाह
मधुबनी-30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनकी स्मृति में शहर के कई जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहर के मस्जिद चोक स्थित गांधी सेना के तत्वावधान में संयोजक अमानुल्लाह खान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए अमानुल्लाह खान ने कहा कि महात्मा गांधी अत्याचार के खिलाफ सहनशीलता के साथ अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए भी याद किए जाते हैं।
महात्मा गांधी के अनमोल विचारों से जिंदगी बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि गांधी के धर्म और अहिंसा के दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है। गांधी ने धर्म और अहिंसा को साथ लेकर चला। ताकि समाज में सदभावना स्थापित हो सके। अहिंसा हमें अंदर से निर्मल, शुद्ध और मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत करता है।
पश्चिमी देशों ने तो अब गांधी के विचारों को अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके विचार आज भी न सिर्फ हमारे लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हैं। पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व वार्ड पार्षद समीतुल्लाह खान झुन्ना,गुलाम मोहम्मद, अकील अंसारी, समीतुल्लाह अंसारी,बैजू यादव,जुलफूकार अहमद,अजय कुमार,रोशन कुमार, राम प्रताप महतो,मो. चांद,मो. शब्बीर,मो. सलाउद्दीन,आजम खान,रामजी कारक,मास्टर ओवैस,मो.नसरुल्लाह,मो.मुस्तफा,मो.तुफेल,मो.फूल खान सहित अन्य शामिल थे।



