बिहार

राष्ट्रपति चुनाव में JDU द्रौपदी मुर्मू का करेगी समर्थन

पटना- 22 जून। जनता दल यूनाइटेड ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जदयू का पूरा समर्थन द्रौपदी मुर्मू को रहेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिकरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

जदयू की इस घोषणा के साथ ही अब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की राह में कोई बड़ी बाधा होने की कोई संभावना नहीं है। एनडीए के सभी घटक दलों के साथ ही चिराग पासवान ने भी मुर्मू के समर्थन देने की घोषणा आज की है। इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी आज सुबह टवीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा है कि मोदी है तो मुमकिन है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button